Popular Posts

Total Pageviews

Popular Posts

Thursday, July 2, 2009

विवाह में अष्टकूट एवम गुण मिलान

विवाह में अष्टकूट एवम गुण मिलान
भारत वर्ष में विवाह से पूर्व वर एवम कन्या के जन्म नक्षत्रों के अनुसार अष्टकूट मिलान से गुण मिलाने की प्राचीन परम्परा है|
वर , कन्या तथा उनके परिजन एक -दूसरे की प्रकृति ,गुण -दोष आदि के बारे में प्रायःअनभिज्ञ होते हैं | विवाह से पूर्व दोनों पक्ष अपने दोषों को छिपाते हैं तथा गुणों को बढा -चढा कर दिखाते हैं जिसके कारण विवाह के कुछ समय बाद ही पति -पत्नी के संबंधों में तनाव आरम्भ हो जाता है |विवाहोपरांत वर एवम कन्या की परस्पर अनुकूलता हो ,दोनों की आयु दीर्घ हो ,धन -संपत्ति एवम संतान का सुख उत्तम हो इसी उद्देश्य से ऋषि -मुनिओं ने अपने ज्ञान एवम अनुसन्धान के आधार पर वर एवम कन्या की जन्म राशिः तथा जन्म नक्षत्रों के अनुसार विवाह से पूर्व अष्टकूट मिलान से गुण मिलाने की श्रेष्ठ पद्दति का विकास किया |प्रश्न -मार्ग ,विवाह वृन्दावन ,मुहूर्त गणपति ,मुहूर्त चिंतामणि प्रभृति ग्रंथों में अष्टकूट मिलान एवम इसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है |
क्या है अष्टकूट ?
वर्णों वश्यं तथा तारा योनीश्च गृह मैत्रकम |
गण मैत्रं भकूटश्च नाडी चैते गुणाधिका ||
[ मुहूर्त चिंतामणि ]
1. वर्ण 2. वश्य 3, तारा 4. योनि 5. ग्रह मैत्री 6. गण 7. भकूट 8.नाडी ये आठ अष्टकूट हैं जिनका विचार मिलान में किया जाता है | क्रम संख्या के अनुसार ही इनके गुण होते हैं |जैसे वर्ण का क्रम एक है तो गुण भी एक होगा ,योनि का क्रम चार है तो गुण भी चार ही होंगे |इस प्रकार क्रमानुसार योग करने पर अष्टकूटोँ के कुल गुण 1+2+3+4+5+6+7+8=36 गुण होते हैं |
***************************************************************
1. वर्ण कूट


वर्णजन्म योनि

ब्राह्मणकर्क ,वृश्चिक ,मीन
क्षत्रियमेष ,सिंह ,धनु
वैश्यवृष,कन्या मकर
शूद्रमिथुन ,तुला कुम्भ



वर का वर्ण कन्या से उत्तम होने पर एक गुण अन्यथा शून्य गुण मिलता है |


***************************************************************
2. वश्य कूट

संज्ञाराशिः
नरमिथुन ,कन्या ,तुला एवम धनु 15 अंश तक
चतुष्पदमेष ,वृष ,सिंह ,धनु के अंतिम 15 अंश ,मकर 15 अंश तक
जलचर कुम्भ ,मीन ,मकर के अंतिम 15 अंश
कीटकर्क ,वृश्चिक


सिंह राशिः को छोड़ कर सभी राशियां नर के वश में होती हैं| वृश्चिक को छोड़ कर शेष राशियां सिंह राशिः के वश में हैं |समान वश्य में 2 गुण ,एक वश्य व दूसरा शत्रु हो तो 1 गुण ,एक वश्य व दूसरा भक्ष्य हो तो 1/2 गुण प्राप्त होते हैं |
*****************************************************************
3. तारा कूट
कन्या के जन्म नक्षत्र से वर के जन्म नक्षत्र तक तथा वर के जन्म नक्षत्र से कन्या के जन्म नक्षत्र तक गिनें |दोनों संख्याओं को अलग -अलग 9 से भाग दें |शेष 3,5,7 हो तो तारा अशुभ अन्यथा शुभ होगी |दोनों तारा अशुभ हो तो 0 गुण , दोनों शुभ हों तो 2 गुण ,एक अशुभ व दूसरी शुभ हों तो 1 गुण होता है |

4.योनि कूट



वैर
वैर
वैर
वैर
वैर
वैर
वैर

योनी


नक्षत्र
नक्षत्र


अश्व
महिष
सिंह
हाथी
मेढा
वानर
नेवला
सर्प
मृग
श्वान
बिल्ली
मूषक
व्याघ्र
गौ
अश्वनी
शतभिषा
स्वाति
हस्त
धनिष्ठा
पू0भा0
भरणी
रेवती
पूष्य
कृतिका
श्रवण पू०षा उ0षा
अभिजित
मृगशिरा रोहिणी

ज्येष्ठा
अनुराधा
मूल
आर्द्रा
पुनर्वसु अश्लेशा
मघा
पू०फ़ा0
विशाखा चित्रा

उ०भा
उ०फ़ा0



एक ही योनि हो या अधि मित्र योनि हो तो 4 गुण , मित्र हो तो 3 गुण ,सम हो तो 2 गुण ,वैर में 1 गुण तथा महा वैर में 0 गुण मिलता है |
5. ग्रह मैत्री कूट


ग्रह--->
सूर्य
चन्द्र
मंगल
बुध
गुरु
शुक्र
शनि
मित्र
चन्द्र मंगलगुरु सूर्य बुध चन्द्र सूर्य गुरु सूर्य शुक्र चन्द्र सूर्य मंगल बुध शनि बुध शुक्र
सम
बुध मंगल गुरु शुक्र शनि शुक्र शनि मंगल गुरु शनि शनि मंगल गुरु गुरु
शत्रु
शुक्र शनि
बुध चन्द्र बुध शुक्र चन्द्र सूर्य चन्द्र सूर्य मंगल


वर -कन्या की एक ही राशिः हो या परस्पर मैत्री हो तो 5 गुण ,एक मित्र व एक सम हो तो 4 गुण ,दोनों सम हों तो 3 गुण ,एक मित्र व एक शत्रु हो तो 1 गुण ,एक सम व एक शत्रु हो तो 1/2 गुण ,दोनों शत्रु हों तो 0 गुण मिलता है |


6.गण

देव गण
मानव गण
राक्षस गण
अश्वनी
भरणी
कृतिका
मृगशिरा
रोहिणी
आश्लेषा
पुनर्वसु
आर्द्रा
मघा
पुष्य
पूर्वा ० फा 0
चित्रा
हस्त
उत्तरा ० फा 0
विशाखा
स्वाति
पूर्वाषाढ़
ज्येष्ठा
अनुराधा

उत्तरा षाढ़
मूल
श्रवण
पूर्वा ० भा 0
धनिष्ठा
रेवती
उत्तरा ० भा o
शतभिषा


वर ,कन्या का गण समान हो तो 6 गुण, वर का देव तथा कन्या का मानव गण हो तो 6 गुण , कन्या का देव तथा वर का मानव गण हो तो 5 गुण ,कन्या का देव तथा वर का राक्षस गण हो तो 1 गुण ,कन्या का राक्षस तथा वर का देव गण हो या एक का मानव व दूसरे का राक्षस गण हो तो 0 गुण मिलता है |

***************************************************
7 भकूट

वर एवम कन्या की जन्म राशि एक -दूसरे से 6-8, 5-9, 2-12 वें हो तो भकूट दोष होता है |
6-8 अर्थात षडाष्टक दोष से रोग ,कलह या वियोग , 5-9 अर्थात नव-पंचम से अन्पत्यता , 2-12 अर्थात द्वि -द्वादश दोष से हानि एवम दरिद्रता होती है |भकूट दोष होने पर 0 गुण अन्यथा 7 गुण मिलते हैं |

*************************************************

8. नाडी कूट
आदि नाडी
अश्वनी

आर्द्रा

पुनर्वसु

उ0फा0
हस्त

ज्येष्ठा
मूल
शतभिषा
पू०भा0
मध्य नाडी
भरणी
मृगशिरा
पुष्य
पू०फ़ा0
चित्रा
अनुराधा
पू0षा0
धनिष्ठा उ०भा0
अन्त्य नाडी
कृतिका
रोहिणी
आश्लेषा
मघा
स्वाति
विशाखा
उ० षा०
श्रवणरेवती
वर कन्या का जन्म नक्षत्र एक ही नाडी में हो तो अत्यन्त अशुभ समझा जाता है तथा शुन्य गुण मिलता है । अन्यथा आठ गुण प्राप्त होते है ।
दोनों का जन्म नक्षत्र आदि नाडी मे हो तो वियोग , मध्य में हो तो हानि , तथा अन्त्य नाडी मे हो तो मृत्यु अथवा दारुण कष्ट सहना पड़ता है ।
अष्टकूट दोषों का परिहार
यह बड़े आश्चर्य का विषय है कि वर एवम कन्या के जन्म नक्षत्र का मिलान करते हुए सभी ज्योतिषी अष्टकूट दोषों का विचार तो करते हैं पर उनके परिहारों को महत्त्व प्रदान नहीं करते |सभी मेलापक एवम मुहूर्त ग्रंथों में अष्टकूट दोषों के साथ ही उनके परिहारों का वर्णन किया गया है | परिहार उपलब्ध होने पर दोष कि निवृति मान कर उसके आधे गुण ग्रहण करने का शास्त्र उपदेश देते हैं |कुल 36 गुणों में से 18 से 21 तक गुण मिलने पर मिलान मध्यम तथा इस से अधिक होने पर उत्तरोतर शुभ मिलान होता है |18 से कम गुण मिलने पर विवाह सम्बन्ध नहीं करना चाहिए |अष्टकूट दोषों का परिहार निम्नलिखित प्रकार से वर्णित है :
अष्टकूट
परिहार
वर्ण
राशियों के स्वामियों या नवांशेशों कि मैत्री या एकता हो
वश्य
राशियों के स्वामियों या नवांशेशों कि मैत्री या एकता हो
तारा
राशियों के स्वामियों या नवांशेशों कि मैत्री या एकता हो
योनि
राशियों के स्वामियों या नवांशेशों कि मैत्री या एकता हो
राशिः मैत्री
1 राशियों के नवांशेशों कि मैत्रीया एकता हो |
2 भकूट दोष न हो |
|गण
1 राशियों के स्वामियों या नवांशेशों कि मैत्री या एकता हो | 2 भकूट दोष न हो |

भकूट
राशियों के स्वामियों या नवांशेशों कि मैत्री या एकता हो
नाडी
1. दोनों कि राशिः एक तथानक्षत्रअलग-अलग हों |
2. दोनों के नक्षत्र एक तथा राशि अलग -अलग हो |
3. दोनों के नक्षत्रों में चरण वेध न हो अर्थात
दोनों के नक्षत्रों के चरण 1-4 या 2-3 न हो क्योंकि इनमें परस्पर वेध होता है |

Friday, June 12, 2009

मांगलिक दोष में भ्रान्तियों का निवारण

मांगलिक दोष में भ्रान्तियों का निवारण
विवाह के समय वर एवम कन्या की जन्म कुंडली मिलान करते हुए अष्टकूट के साथ -साथ मांगलिक दोष पर भी विचार किया जाता है |परन्तु खेद है कि अधिकांश दैवज्ञ इस महत्व पूर्ण विषय पर विचार करते हुए कुछ मुहूर्त ग्रंथों के अप्रमाणिक एवम तर्क हीन वाक्यों का आधार ले कर त्रुटि पूर्ण मिलान करते हैं तथा फलित शास्त्र के महत्व पूर्ण सूत्रों कि उपेक्षा करते हैं|ऐसा करते हुऐ ये दैवज्ञ शास्त्र एवम समाज दोनों को हानि पहुंचाते हैं |इस प्रकार के त्रुटि पूर्ण विवाह सफल नहीं हो पाते |
क्या है मांगलिक दोष ?
जन्म कुंडली






जन्म कुंडली में 1,4,7,8,12 वें भावः में यदि मंगल स्थित हो तो वर अथवा कन्या को मंगली कहा जाता है
तथा उसका विवाह मंगली वर /कन्या से करना शुभ समझा जाता है |मंगल ग्रह को ज्योतिष ग्रंथों में रक्त प्रिय एवम हिंसा व विवाद का कारक कहा गया है |सातवाँ भाव जीवन साथी एवम गृहस्थ सुख का है |इन भावों में स्थित मंगल अपनी दृष्टि या स्थिति से सप्तम भाव अर्थात गृहस्थ सुख को हानि पहुँचाता है |दैवज्ञॉ की एक
बड़ी संख्या जन्म कुंडली में उपरोक्त स्थानों पर मंगल को देख कर वर या कन्या को तत्काल मंगली घोषित
कर देती है फ़िर चाहे मंगल नीच राशिः में हो या उच्च में ,मित्र राशिः में हो या शत्रु में | मंगल दोष के परिहार को या तो अनदेखा किया जाता है या शास्त्रीय नियमों की अवहेलना करने वाले परिहार वाक्यों को लागू करके
त्रुटि युक्त मिलान कर दिया जाता है |
क्या कहते हैं ज्योतिष के शास्त्रीय मूलभूत नियम ?
फलित ज्योतिष के सर्वमान्य ग्रंथों के अनुसार जो ग्रह अपनी उच्च ,मूल त्रिकोण ,स्व ,मित्र राशिः --नवांश में स्थित ,वर्गोत्तम ,षड्बली ,शुभ ग्रहों से युक्त -दृष्ट हो वह सदैव शुभकारक होता है |इसी प्रकार नीचस्थ ,अस्त ,शत्रु राशिस्थ ,पापयुक्त ,पाप दृष्ट ,षड्बल विहीन ग्रह अशुभ कारक होता है |

नीचस्थो रिपु राशिस्थ खेटो भावविनाशकः|
मूल स्व तुंग मित्रस्थो भाव वृद्धि करो भवेत् ||
[ जातक - पारिजात ]


नीचारिगो भाव विनाश कृत्खगःसमः समर्क्षे सखि भे त्रिकोण भे |
स्वोच्चे स्व भे भावचय प्रदः फल दुःस्थेस्व सत्सत्सु विलोम ||
[ज्योतिस्तत्व ]
पाप ग्रहभी यदि स्व , उच्च , मित्र राशि --नवांश ,वर्गोत्तम ,शुभ युक्त , शुभ दृष्ट हों तो शुभ कारक होते हैं ,
देखिये :
स्वीय तुंग सखि सदभ संस्थित पामरोअपि यदि सत्फलम व्रजेत |
[ भाव मंजरी ]
पाप ग्रहा बलयुताः शुभ वर्ग संस्था सौम्या भवन्ति शुभ वर्गग सोम्य दृष्टाः|
[जातका देश मार्ग ]

उपरोक्त सन्दर्भों से यह स्पष्ट है कि जन्म कुंडली के 1,4,7,8,12,वें भाव में स्थित मंगल यदि स्व ,उच्च मित्र आदि राशि -नवांश का ,वर्गोत्तम ,षड्बली हो तो मांगलिक दोष नहीं होगा जब कि अधिकाँश दैवज्ञ उस वर /कन्या को मांगलिक घोषित करके कितना अनर्थ करते हैं | करते हैं | प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों एवम फलित सूत्रों क्र अनुसार जन्म कुंडली के 1,4,7,8,12,वें भाव में स्थित मंगल भी निम्न लिखित परिस्तिथियों में दोष कारक नहीं होगा :-
1.. यदि मंगल इन भावों में स्व ,उच्च ,मित्र राशिः --नवांश का हो |
2. यदि मंगल इन भावों में वर्गोत्तम नवांश का हो |
3..यदि इन भावों में स्थित मंगल पर बलवान शुभ ग्रहों कि पूर्ण दृष्टि हो |
| एक और गंभीर गल्ती जो प्रायः आजकल अल्प ज्ञानी ज्योतिषियों द्वारा की जा रही है वह है ,मांगलिक दोष का विचार भाव कुंडली से न करना |चलित कुंडली में संधि स्थान पर स्थित मंगल का भाव फल शून्य होगा | कभी -कभी भाव मध्य स्पष्ट एवम मंगल स्पष्ट का अंतर 15 अंश से अधिक होने पर मंगल अगले या पिछले भाव का फल करने के कारण दोष कारक नहीं रहता
सप्तम भाव का स्वामी बलवान हो तथा अपने भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा हो तो मांगलिक दोष का परिहार हो जाता है |
क्या 28 वें वर्ष के बाद मांगलिक दोष नहीं रहता ?
यह दोष पूर्ण अवधारणा बहुत प्रचलित है |मंगल 28 वें वर्ष में अपना शुभाशुभ फल प्रदान करता है यह सत्य है किन्तु अपनी दशा ;अन्तर्दशा ,प्रत्यंतर दशा या गोचर में कभी भी अपना अशुभ फल प्रगट कर सकता है |अतः 28 वें वर्ष के बाद मांगलिक दोष की निवृति नहीं होती |
क्या शनि या राहु से युक्त मंगल होने पर मांगलिक दोष नहीं रहता ?
कुछ मुहूर्त ग्रंथों मैं ऐसे वाक्य मिलते हैं कि शनि या राहु से युक्त मंगल होने पर मांगलिक दोष नहीं रहता किन्तु ये वाक्य फलित ज्योतिष के शास्त्रीय नियमों के विरूद्व हैं | यह सर्वमान्य फलित ज्योतिष सिद्धांत है कि पाप ग्रह कि युति किसी ग्रह के पाप फल मैं वृद्धि करती है उसका दोष दूर नहीं करती | देखिये : नीचादी दुः स्थगे भूमि सुते बल विवर्जिते |
पाप युक्ते पाप दृष्टे सा दशा नेष्ट दायिका ||
[ बृहत् पाराशर ]

नीच शत्रु गृहम प्राप्ताः शत्रु निम्नांश सूर्य गाः |
वि वर्णाः पाप संबंधा दशां कुर्मुर शोभनाम ||
[सारावली]
बृहत् पाराशर के अनुसारविकलः पाप संयुतः अर्थात पापी ग्रह से युक्त ग्रह विकल अवस्था का होगा तथा दोष कारक होगा अतः स्पष्ट है की शनि या राहु की युति से मांगलिक दोष की निवृति नहीं अपितु वृद्धि होगी क्योंकि ये दोनों ग्रह पापी हैं और मंगल के अशुभ फल में वृद्धि करेंगे |

उपरोक्त तथ्यों से यही निष्कर्ष निकलता है कि मांगलिक दोष का निर्णय वर तथा कन्या कि जन्म कुंडलियों का सावधानी पूर्वक अनुशीलन करके करना चाहिए तथा जल्दबाजी से किसी परिणाम पर नहीं पहुंचना चाहिए | ऐसा करके ही हम समाज व शास्त्र का हित कर सकते हैं |

|












Wednesday, October 29, 2008

जन्म कुंडली से वैवाहिक सुख का ज्ञान

विवाह समाज द्वारा स्थापित एक प्राचीनतम परम्परा है जिसका उद्देश्य काम -संबंधों को मर्यादित करके सृष्टि की रचना में सहयोग देना है |सभी पुराणों,शास्त्रों एवम धर्म ग्रंथों में पितरों के ऋण से मुक्त होने के लिए तथा वंश परम्परा की वृद्धि के लिए विवाह की अनिवार्यता पर बल दिया गया है |
जन्म कुंडली से विवाह सुख का विचार
विवाह कब होगा ? विवाह होगा या नहीं ? जीवन -साथी कैसा होगा ? गृहस्थ जीवन कैसा रहेगा ? प्रेम विवाह होगा या पारम्परिक रीति रिवाजों के अनुसार - इत्यादि प्रश्नों का उत्तर हम अपनी जन्म कुंडली से प्राप्त कर सकते हैं |सभी प्राचीन फलित ज्योतिष के ग्रन्थ इस तथ्य पर सहमत हैं की जन्म कुंडली के सप्तम भाव से विवाह एवम गृहस्थ सुख का विचार करना चाहिए |लग्न एवम चन्द्र में जो बलवान हो उससे सप्तम भाव ग्रहण करना चाहिए |
पति /पत्नी के गुण ,स्वभाव व रूप का ज्ञान
सप्तम भाव में जैसा ग्रह स्थित होगा उसके कारक्तव व गुण -स्वभाव के अनुसार ही पति/पत्नी का गुण -रूप व स्वभाव होगा |सप्तम भाव में एक से अधिक ग्रह हों तो उनमे बली ग्रह का प्रभाव होगा | सप्तम भाव ग्रह रहित हो तो सप्तमेश या शुक्र के नवांश पति के अनुसार पति /पत्नी का स्वभाव आदि कहना चाहिए |
योग कारक ग्रह से पति /पत्नीगुण स्वभाव का ज्ञान
सूर्य--- पित्त प्रकृति ,अल्प केश ,नेत्रों में लालिमाचतुरस्र आकृति ,गंभीर ,उर्ध्व दृष्टि ,
उच्चाभिलाषी ,तेजस्वी ,साहसी ,स्पष्ट वक्ता,अंध विश्वास से रहित ,वाणी तथा चाल में गर्वीलापन ,लाल रंग प्रिय, स्वतंत्रता प्रिय तथा अधिक चर्बी से रहित पुष्ट शरीर
चन्द्र ---- वात एवम कफ प्रकृति ,सुंदर नेत्र ,कोमल शरीर ,मृदु स्वभाव ,चेहरे भरा हुआ व गोलाई लिए ,नाक छोटी ,संवेदनशील ,चंचल ,गीत -संगीत -कविता में रूचि ,सोंदर्य प्रियता ,शरीर में कुछ स्थूलता ,भावुकता ,कल्पना शीलता ,स्वपन दर्शिता ,कभी -कभी निराशा का प्रभाव ,नमकीन पदार्थों में रूचि ,श्वेत रंग प्रिय
मंगल ---पित प्रकृति , नेत्रों में लालिमा, क्रोध एवम आतुरता ,गर्व से युक्त वाणी ,ठोडी बड़ी एवम चौरस ,होंठ कुछ मोटे ,हठी स्वभाव ,वाणी में मिठास का अभाव ,लाल रंग अच्छा लगे ,उन्नत मांसपे शिया ,स्थूलता रहित ,चेहरा लंबा एवम तर्कशील
बुध ----सम प्रकृति ,मुख चौडा ,शरीर भारी ,ठोडी ऊपर को उठी हुई ,उन्नत ललाट ,व्यवहारिक, संचय की प्रवृत्ति ,बहुभोजी ,सतर्क ,हरे पदार्थ प्रिय ,गणित एवम वाणिज्य में रूचि,सांवला रंग ,शरीर में नसें दिखाई दें ,हास्य प्रिय ,तिरछी नजर से देखे ,ग्रामचारी ,
गुरु ---कफ प्रकृति ,केश व नेत्रों का रंग भूरा ,लंबा कद मिष्ठान प्रिय , शरीर भारी , गाल पुष्ट उठी हुई नाक धर्मं मैं रुचि ,वाणी में गंभीरता ,उदार , स्वाभिमानी , अनुशासन प्रिय , उन्नत मस्तक ,पढ़ने लिखने मैं रुचि, श्रेष्ठ मति ,पीला रंग अच्छा लगे ,स्वर्ण के समान गौर वर्ण ,चर्बी की अधिकता
शुक्र ---- वात एवम कफ प्रकृति ,श्याम वर्ण ,रंग -बिरंगे वस्त्र धारण करने में रूचि ,केश काले एवम लहरदार ,खट्टे पदार्थों में रूचि ,सुंदर ,सुखाभिलाशी ,मधुर भाषण ,लंबे हाथ ,सुगंध प्रिय
शनि ---- वात प्रकृति ,काला रंग ,लंबा कद ,अधो दृष्टि ,शुष्क त्वचा एवम केश ,अल्प भाषी ,धीमी चाल ,मोटे दांत ,दुबला शरीर ,शरीर में नसें दिखाई दें ,असुंदर ,वाणी में कठोरता ,नेत्रों में पीलापन ,कंजूस
बहुत से विद्वान् जन्म लग्न के नवांशेश से भी पति /पत्नी की प्रकृति की कल्पना करते हैं |
विवाह स्थान का निर्णय
सप्तम भाव में चर राशिः ,नवांश हो तो विवाह सम्बन्ध जनम स्थान से दूर ,स्थिर राशिः ,नवांश हो तो निकट तथा द्वि स्वभाव राशिः-नवांश हो तो मध्यम दूरी पर तय होता है |सप्तम भाव में जो ग्रह स्थित होते हैं उनमे बली ग्रह की दिशा में विवाह होता है |सप्तम भाव में कोई ग्रह न हो तो जो बली ग्रह भाव को देखता है उसकी दिशा में विवाह होता है |कोई ग्रह भी न देख रहा हो तो सप्तम भाव में स्थित राशिः या नवांश राशिः की दिशा में विवाह सम्भव होता है |सप्तमेश की अधिष्ठित राशिः -नवांश की दिशा भी विचारणीय होती है |
सूर्य की दिशा पूर्व ,चन्द्र की वायव्य ,मंगल की दक्षिण ,बुध की उत्तर ,गुरु की ईशान ,शुक्र की आग्नेय ,शनि की पश्चिम तथा राहू की नैऋतव दिशा होती है |मेष ,सिंह ,धनु राशिओं की पूर्व दिशा ,वृष -कन्या - मकर की दक्षिण दिशा ,मिथुन - तुला - कुम्भ की पश्चिम दिशा तथा कर्क -वृश्चिक -मीन की उत्तर दिशा होती है |
गृहस्थ जीवन कैसा होगा ?
सप्तमेश ,सप्तम भाव ,कारक शुक्र तीनों शुभ युक्त ,शुभ दृष्ट ,शुभ राशिः से युक्त हो कर बलवान हों ,सप्तमेश व शुक्र लग्न से केन्द्र -त्रिकोण या लाभ में स्थित हों तो गृहस्थ जीवन पूर्ण रूप से सुखमय होता है |लग्न का नवांशेश जन्म कुंडली में बलवान व शुभ स्थान पर हो तो गृहस्थ जीवन आनंद से व्यतीत होता है | लग्नेश एवम सप्तमेश की मैत्री हो व दोनों एक दूसरे से शुभ स्थान पर हों तो दांपत्य जीवन में कोई बाधा नहीं आती |लग्नेश एवम सप्तमेश का जन्म कुंडली के शुभ भावों में युति या दृष्टि सम्बन्ध हो अथवा दोनों एक - दूसरे के नवांश में हों तो पति -पत्नी का परस्पर प्रगाढ़ प्रेम होता है |
सप्तम भाव में पाप ग्रह हों ,सप्तमेश एवम शुक्र नीच व शत्रु राशिः-नवांश में ,निर्बल ,पाप युक्त व दृष्ट ,६,८,१२वें भाव में स्थित हों तो विवाह में विलंब ,बाधा एवम गृहस्थ जीवन में कष्ट रहता है |लग्नेश एवम सप्तमेश एक दूसरे से ६,८,१२ वें स्थान पर हों तथा परस्पर शत्रु हों तो गृहस्थ जीवन सुखी नहीं रहता | ६,८,१२, वें भावों के स्वामी निर्बल हो कर सप्तम भाव में स्थित हों तो वैवाहिक सुख में बाधा करतें हैं |सप्तम भाव से पहले एवम आगे के भाव में पाप ग्रह स्थित हों तो गृहस्थ जीवन में परेशानियाँ रहती हैं |
विवाह कब होगा ?
सप्तम भाव में स्थित बलि ग्रह की दशा-अन्तर्दशा में विवाह होता है|लग्न अथवा चन्द्र से सप्तमेश ,द्वितीयेश ,इनके नवांशेश ,शुक्र व चन्द्र की दशाएं भी विवाह्कारक होती हैं |सप्तम भाव या सप्तमेश को देखने वाला शुभ ग्रह भी अपनी दशा में विवाह करा सकता है |उपरोक्त दशाओं में सप्तमेश ,लग्नेश ,गुरु एवम विवाह कारक शुक्र का गोचर जब लग्न ,सप्तम भाव या इनसे त्रिकोण में होता है उस समय विवाह का योग बनता है |लग्नेश एवम सप्तमेश के स्पस्ट राशिः -अंशों इत्यादि का योग करें ,प्राप्त राशिः में या इससे त्रिकोण में गुरु का गोचर होने पर विवाह होता है |

Monday, September 29, 2008

वास्तु निर्माण से सम्बंधित शास्त्रीय नियम

************************************************************
You can also read this article on www.astropoint.wordpress.com
**************************************************************
वास्तु
निर्माण से सम्बंधित शास्त्रीय नियम

प्राचीन एवम सर्वमान्य संहिता व वास्तु ग्रंथो में प्रतिपादित कुछ शास्त्रीय वास्तु नियमों का उल्लेख किया जाता है | वास्तु निर्माण में इनका प्रयोग करने पर वास्तु व्यक्ति के लिए सब प्रकार से शुभ ,समृद्धि कारक एवम मंगलदायक होता है |आजकल के तथाकथित वास्तु शास्त्रियों द्वारा जनसाधारण को व्यर्थ के बहम में डालने वाले तथा अपने ही गढे हुए नियमों पचडे में न पड़ कर केवल इन्हीं शास्त्रीय नियमों का पालन करने पर वास्तु सब प्रकार से शुभ होता है।
भूमि
  • पूर्व ,उत्तर ,ईशान दिशाओं में झुकी भूमि शुभ होती है |
  • नदी के समीप ,बाम्बी वाली ,फटी , मन्दिर या चौराहे के निकट की भूमि आवास के लिए शुभ नहीं होती |
  • निर्माणाधीन भूखंड में से कोयला,अस्थि ,केश ,भस्म, भूसा ,कपास एवम चमड़ा आदि शल्य निकाल देने चाहियेंअन्यथा गृह वासिओं को कष्ट प्रदान करते हैं |
  • गृह निर्माण में वास्तु शास्त्र में वर्णित किसी एक ही वृक्ष की लकड़ी का प्रयोग हो तो शल्य दोष नहीं होता |
  • गृह निर्माण में शीशम ,खैर ,देवदार ,सागवान ,चंदन आदि वृक्षों की लकड़ी का प्रयोग करें ।
  • नवीन गृह में पुराने घर की लकड़ी का प्रयोग अशुभ फल दायक है |
वास्तु का आकार
  • वर्गाकार तथा आयताकार भूखंड जिनके चारों कोण ९०-९० अंश के हों वास्तु के लिए शुभ होते हैं |
  • जितने भूखंड पर निर्माण किया जाना है ,उसकी लम्बाई ,चौडाई से दुगनी या अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • भूखंड असमान भुजाओं या कोण का हो तो आस-पास जगह छोड़ कर गृह निर्माण वर्ग या आयत में ही करें | खालीजगह पर उद्यान -वनस्पति लगायें |
  • निर्माणाधीन भूखंड को दिक् शुद्ध अवश्य कर लें ,तभी वास्तु पुरूष के पूर्ण अंग वास्तु में आयेंगे तथा गृहस्वामी कोसुख,धन धान्य यश एवम समृद्धि प्राप्त होगी |

किस स्थान पर क्या बनायें
  • गृह के पूर्वी भाग में या उत्तरी भाग में जल का स्थान रखें |
  • आग्नेय कोण में रसोई घर बनवाएं |
  • शयन कक्ष को गृह के दक्षिणी भाग में निश्चित करें |
  • भोजन करने का स्थान पश्चिम दिशा में होना चाहिए |
  • पूजा गृह ईशान कोण में अधिक शुभ रहता है |
  • शौचालय नै ऋ त्य दिशा में बनवाएं |
  • नैऋत्य एवम पश्चिम दिशा के मध्य अध्ययन कक्ष शुभ रहता है |
  • सीढ़ी उत्तर या पश्चिम में शुभ हैं ,विषम संख्या में हों तथा सदैव दा ऍ ओर मुडती हों |ऊपर पूर्व या दक्षिण की ओरखुलती हों
  • गृह के प्रथम खंड में सूर्य किरण तथा वायु का आना बहुत शुभ होता है |
मुख्य द्वार
  • १५हाथ ऊँचा ,८ हाथ चौडा उत्तम एवम १३ हाथ ऊँचा ७ हाथ चौडा मध्यम कहा गया है |
  • मुख्य द्वार के सामने कोई वृक्ष ,स्तंभ ,मन्दिर ,दिवार का कोना ,पानी का नल ,नाली ,दूसरे घर का द्वार तथा कीच हो तो वेध करता है |
  • गृह की ऊंचाई से दुगनी दूरी पर वेध हो या गृह राजमार्ग पर स्थित हो तो वेध नहीं होता |
  • वास्तुराज वल्लभ के अनुसार सिंह -वृश्चिक -मीन राशिः वालों के लिए पूर्व दिशा में ,कर्क -कन्या -मकर राशिःवालों के लिए दक्षिण ,मिथुन -तुला -धनु राशिः वालों के लिए पश्चिम एवम मेष -वृष - कुम्भ राशिः वालों के लिएउत्तर दिशा में मुख्य द्वार बनवाना शुभ होता है |
  • वराह मिहिर के अनुसार जिस दिशा में मुख्य द्वार रखना है भूखंड की उस भुजा के बराबर आठ भाग करें ,पूर्वीदिशा में बांयें से तीसरा व चौथा भाग ,दक्षिण दिशा में केवल चौथा भाग ,पश्चिमी दिशा व उत्तरी दिशा में तीसराचौथा -पांचवां भाग मुख्य द्वार के निर्माण के लिए शुभ होता है |
- अन्य दोष निवारक वास्तु नियम
  • गृह में प्रवेश करते समय गृह का पृष्ठ भाग दिखना शुभ नहीं होता |
  • उत्तर एवम पश्चिम दिशा में रोशनदान शुभ नहीं होते |
  • पंचक नक्षत्रों में घर के लिए लकड़ी मत खरीदें |
  • घर के सभी द्वार एक सूत्र में होने चाहियें ,ऊपर की मंजिल के द्वारों किउंचाई नीचे के द्वारों से द्वादशांश छोटी होनी चाहिये | गृह के द्वार अपने आप ही खुलते या बंद होते हो तो अशुभ है । गृह क द्वार प्रमाण से अधिक लम्बे हो तोरोग कारक तथा छोटे हो तो धन नाशक होते है । गृह द्वार पर मधु का छत्ता लगे या चौखट, दरवाजा गिर जाये तोगृह पति को कष्ट होता है । घर में चौरस स्तम्भ बनवाना शुभ होता है तथा गोल स्तम्भ बनवाना अशुभ ।
  • गृह वृद्धि चारो दिशाओ में समान होनी चाहिये । केवल पूर्वी दिशा में वृद्धि करने पर मित्र से वैर ,उत्तर में चिंता , पश्चिम में धन नाश तथा दक्षिण में क्षत्रु भय होता है ।
  • द्वार उपर के भाग मई आगे घुका हो तो संतान नाशक होता है ।
  • घर मई कपोत , गिद्ध , वानर , काक तथा भयानक चित्र शुभ नही होते ।
  • घर के उद्यान में अशोक, निम्बू ,अनार ,चम्पक , अंगूर , पाटल , नारियल ,केतकी ,शमी आदि वृक्षो का लगाना शुभहै।
  • घर के उद्यान में हल्दी , केला , नीम , बेहडा ,अरंड तथा सभी कांटे दार एवं दूध वाले वृक्ष लगाने का निषेध है ।
  • मुख्य द्वार पर स्वास्तिक , गणेश , कलश, नारियल ,शंख ,कमल आदि मंगलकारी चिह्नों को अंकित करने से गृह के दोषों का निवारण होता है ।
  • नवीन गृह में प्रवेश से पूर्व वास्तु पूजा तथा श्री रामचरितमानस का पाठ करने से समस्त वास्तुजनित दोष दूर हो जाते है ।

Monday, September 22, 2008

किस वार में क्या करें ?

रवि आदि सप्त वारों की प्रकृति एवम उनमें किए जाने वाले कार्यों का वर्णन पुराणों ,मुहूर्त ग्रंथों एवम फलित ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार निम्नलिखित अनुसार है ---------

वार

प्रकृति

यात्रा में दिशा

त्याज्य दिशा

किए जाने वाले कार्य

रविवार

ध्रुव

पूर्व ,उत्तर , ,अग्नि कोण

पश्चिम ,वायव्य

गृह प्रवेश ,राज्य कार्य ,स्वर्ण एवम ताम्बे का क्रय विक्रय तथा धारण करना ,विज्ञानं ,अनाज ,अग्नि एवम बिजली के कार्य

सोमवार

सम

दक्षिण ,पश्चिम ,वायव्य

उत्तर ,पूर्व ,आग्नेय

राज्याभिषेक ,गृह शुभारम्भ ,कृषि ,लेखन ,दूध -घी व तरल पदार्थों का क्रय विक्रय ।

मंगलवार

उग्र

दक्षिण , पूर्व,अग्नि कोण

पश्चिम, ,वायव्य , उत्तर

विवाद एवम मुकद्दमे का आरम्भ ,शस्त्र अभ्यास ,शौर्य के कार्य ,शल्य चिकित्सा ,बिजली के कार्य ,अग्नि से संबधित कार्य ,धातुओं का क्रय विक्रय

बुधवार

चर, सौम्य

दक्षिण ,

नैऋत्य ,पूर्व

उत्तर ,पश्चिम ,ईशान
यात्रा,मंत्रणा ,लेखन ,गणित ,शेयर ,व्यापार,ज्योतिष ,शिल्प ,लेखा कार्य ,शिक्षा ,बोद्धिक कार्य,संपादन ,संदेश भेजना ,मध्यस्थता करना

गुरुवार

क्षिप्र

उत्तर ,पूर्व ,ईशान

दक्षिण , पूर्व , नैऋत्य ,
यात्रा ,धार्मिक कार्य ,विद्याध्ययन ,बैंक का कार्य ,वस्त्र अलंकार धारण करना ,प्रशासनिक कार्य,स्वर्ण का क्रय ,पुत्र एवम गुरु से सम्बंधित कार्य

शुक्रवार

मृदु

पूर्व उत्तर ईशान

नैऋत्य ,पश्चिम ,दक्षिण
गृह प्रवेश ,कन्या दान ,सहवास ,नृत्य ,गायन ,संगीत ,कलात्मक कार्य ,आभूषण ,श्रृंगार ,सुगन्धित पदार्थ ,वस्त्र ,वाहन क्रय ,चाँदी ,सुखोपभोग के साधन

शनिवार

दारुण

नैऋत्य,पश्चिम ,दक्षिण

पूर्व उत्तर ईशान


,



गृहारंभ ,गृह प्रवेश ,विवाद के लिए गमन ,तकनीकी कार्य ,शल्य क्रिया ,क्रूर कार्य ,प्लास्टिक -तेल -पेट्रोल का कार्य या क्रय विक्रय ,लकड़ी ,सीमेंट